दाढ़ी बढ़ाने पर दारोगा सस्पेंड

Share and Enjoy !

Shares

दाढ़ी बढ़ाने पर दारोगा सस्पेंड

सहारनपुर (एसएम दानिश)। राज्य के बागपत जिले में बिना मंजूरी दाढ़ी बढ़ाने पर दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया। बागपत के रमाला थाने में तैनात दरोगा इंतसार अली पर आरोप है कि उसने विभाग की इजाजत लिए बिना ही अपनी दाढ़ी बढ़ा ली थी। इस पर एसपी अभिषेक सिंह ने दरोगा इंतसार को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि एसपी ने दरोगा को तीन बार दाढ़ी कटवाने के लिए हिदायत दी थी। उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।  एसपी के एक्शन के बाद दरोगा कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दरोगा इंतसार ने दााढ़ी रखने के लिए आईजी ऑफिस में अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन यह अब तक स्वीकार नहीं किया गया और ये कार्रवाई हो गई। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस मैनुअल के अनुसार, सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों के अलावा कोई भी अन्य अधिकारी या कर्मचारी दाढ़ी नहीं रख सकता। अगर कोई रखना चाहता है तो उसे प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। लेकिन दारोगा इंतसार अली बिना अनुमति के ही दाढ़ी रख रहे थे, जिसकी शिकायत मिल रही थी। काफी समझाने और नोटिस देने के बावजूद भी उन्होंने दाढ़ी नहीं कटवाई, जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसी लिए उसे सस्पेंड किया गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.