तरनतारन की महिला से फिरोजपुर में गैंगरेप, किडनैप करके ले गए थे कार सवार

Share and Enjoy !

Shares

तरनतारन की महिला से फिरोजपुर में गैंगरेप, किडनैप करके ले गए थे कार सवार

तरनतारन। दो कार सवार युवक एक शादीशुदा महिला को किडनैप करके फिरोजपुर ले गए और वहां उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे गैंगरेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसे वापस घर छोड़ गए। महिला ने घर आकर परिवार वालों को सारी बात बताई। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करके अस्पताल में दाखिल पीडि़त महिला के बयान दर्ज किए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 16 दिसंबर को वह घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में सफेद रंग की एक वरना कार रुकी। कार सवार दो युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में खींच लिया। वह जब शोर मचाने लगी तो युवकों ने उसके मुंह पर रुमाल लगा दिया। रुमाल में कोई नशीली चीज थी। उसे सूंघने के बाद वह अर्धबेहोशी की हालत में हो गई। महिला के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसने खुद को फिरोजपुर में पाया। दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस संबंध में कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपितों ने उसे गांव में वापस छोड़ दिया। एसएसपी धरुमन एच. निंबाले ने कहा कि संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए कहा गया है। अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.