ढींडसा ने भी वापस किया पद्म भूषण सम्मान

Share and Enjoy !

Shares

ढींडसा ने भी वापस किया पद्म भूषण सम्मान

चंडीगढ़। शिअद से अलग होकर शिअद (डेमोक्रेटिक) बनाने वाले पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी किसानों के समर्थन में अपना पद्म भूषण सम्मान वापस कर दिया है। ढींडसा ने कहा कि केंद्र सरकार की वजह से किसानों की हालत खराब हो रही है, इसे देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। ढींडसा ने कहा कि किसान लंबे समय से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर धरऩा दे रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों की समस्या का हल नहीं कर रही है। ऐसे में इस सम्मान को लेकर क्या फायदा, इसलिए वह इस सम्मान को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को वापस करते है।

ढींडसा को 2019 में ही पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। कभी प्रकाश सिंह बादल के करीबी रहे सुखदेव सिंह ढींडसा बादल के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्होंने किसानों के समर्थन में अपना सम्मान वापस करने की घोषणा की है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल बादल से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी बनाई थी। वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। 9 अप्रैल 1936 को जन्मे सुखदेव सिंह ढींडसा 1977 में पहली बार पंजाब विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। वह अटल सरकार में खेल मंत्री रह चुके हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.