डीसी ने लिया धान खरीद का जायजा, किसानों को दो दिन के अंदर की जाएगी धान की अदायगी : डीसी

Share and Enjoy !

Shares

डीसी ने लिया धान खरीद का जायजा, किसानों को दो दिन के अंदर की जाएगी धान की अदायगी : डीसी

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। जिले के डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा सोमवार को मंडियों में खरीद का जायजा लेने के लिए जंडियाला गुरू पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों को खरीदे गए धान की अदायगी दो दिन के भीतर कर दी जाएगी। किसानों ने मार्केट कमेटी व आढ़तियों की धान की नमी मापने वाली मशीनों में अंतर होने की शिकायत की। इस पर डीसी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि नमी मापने वाले यंत्रों की तुरंत केलिब्रेशन की जानी चाहिए। उन्होंने मंडी से लिफ्टिंग भी तत्काल करने के आदेश दिए। डीसी ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में धान को सुखाकर ही लाएं और पराली को जलाने से परहेज करें। इस मौके पर डीएफएसओ जसजीत कौर, डीएमओ अमनदीप सिंह, मार्केट कमेटी रईया के सेक्रेटरी व एएफएसओ अर्शदीप सिंह भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.