डीएवी स्कूल की खिलाड़ी ने ताइक्वांडो में किया शानदार प्रदर्शन

Share and Enjoy !

Shares


(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल की केजी कक्षा में पढऩे वाली कुवंल कौर ने जिला कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा जूनियर और सीनियर लडक़ों और लड़कियों की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य कंवल गाबा ने विजेता ब‘ची को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इससे सभी को प्रेरित होने की जरूरत है, जिसने अपनी क्षमता के अनुसार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल का खेल के क्षेत्र में सदैव शानदार प्रदर्शन रहा है। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अ‘छा प्रदर्शन करके ही आते हैं। अब इस हमारी छोटी सी खिलाड़ी ने जिला स्तर पर हमारे स्कूल का नाम सुर्खय़िों में लाकर रख दिया है। इसके लिए इसके अभिभावकों और अध्यापकों को बहुत-बहुत बधाई। इस अवसर पर अध्यापिका मोनिका वालिया, पूजा दुआ, रजनी चौहान ने भी इस छोटी खिलाड़ी का अभिनंदन किया।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.