टिकट नहीं मिली तो लोजपा ज्वाइन करने लगे भाजपा नेता

Share and Enjoy !

Shares

टिकट नहीं मिली तो लोजपा ज्वाइन करने लगे भाजपा नेता

पटना। जब-जब किसी राज्य में चुनाव आते हैं तो टिकट नहीं मिलने के कारण बड़े-बड़े नेता भी दल बदलने लगते हैं। इन दिनों बिहार में भी यही कुछ चल रहा है। इसी कारण कई भाजपा नेता लोक जनशक्ति पार्टी का दामन थामने में जुटे हुए हैं।

जदयू नेत्री ऊषा विद्यार्थी, भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया और भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने लोजपा का दामन थाम लिया। जदयू के भगवान सिंह कुशवाहा भी बुधवार को लोजपा में जा बिराजे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु कश्यप और भाजपा के सिटिंग विधायक रविंदर यादव भी अब लोजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा यथासंभव भाजपा से आए नेताओं को चुनावी मैदान में उतार रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.