झगड़ा छुड़ाने पहुंची पीसीआर टीम पर हमला

Share and Enjoy !

Shares

झगड़ा छुड़ाने पहुंची पीसीआर टीम पर हमला

लुधियाना (राजकुमार साथी)। हंबड़ा रोड स्थित बाला जी नगर इलाके में झगड़ा छुड़ाने पहुंची पुलिस की पीसीआर टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथापाई करते हुए एएसआई की वर्दी भी फाड़ दी और पुलिस की गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पीएयू की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। जांच अधिकारी जसकंवल सिंह ने बताया कि एएसआई मनमोहन सिंह ने दी शिकायत में उसने बताया कि वह टैंगो 4 पर थाना पीएयू के एरिया में पंजाब होम गार्ड के जवान कुलदीप सिंह के साथ तैनात है। रविवार रात करीब पौने 11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बाला जी नगर की गली नंबर 6 में दो पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही वह दोनों वहां पहुंचे और दोनों पक्ष को अलग करने का प्रयास करने लगे। उसी बीच तैश में आए कुछ लोग पुलिस के साथ उलझ गए। आरोपियों ने मनमोहन सिंह की वर्दी फाड़ दी। प्रभ नामक व्यक्ति ने ईंट उठा कर सरकारी गाड़ी के शीशे में दे मारी। इसके बाद वे लोग वहां से भागने लगे तो पुलिस ने दो लोगों को काबू कर लिया। इनकी पहचान प्रताप सिंह वाला के मोहल्ला बाला जी नगर निवासी जसप्रीत सिंह तथा शमशेर सिंह के रूप में हुई। इसी इलाके में रहने वाले प्रभ की पुलिस को तलाश है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.