जुआ हारने के बाद बदमाशों ने चलाई गोलियां

Share and Enjoy !

Shares

जुआ हारने के बाद बदमाशों ने चलाई गोलियां

लुधियाना (राजकुमार साथी)। शुक्रवार की देर रात शहर के छावनी मोहल्ला में जुआ हारने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग से जुआ जीतने वाला व्यक्ति बच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह और थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची। छावनी मोहल्ला निवासी मनीष ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि वह जुए में जीत गया था। इसके बाद आरोपियों ने बहस करनी शुरू कर दी। इस दौरान रोहित उर्फ कालू ने पिस्टल निकाली और उस पर तीन से चार फायर किए। मगर वह बाल–बाल बच गया। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर चार बदमाशों को नामजद करके केस दर्ज कर लिया है।

एसीपी वरियाम सिंह व एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आधा दर्जन के करीब लोग छावनी मौहल्ला में जुआ खेल रहे थे। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान उर्फ कालू, रिक्की, सिक्की और शिव के रूप में हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.