जमीन में जिंदा दबा रहे थे नवजात बच्चे को, किसानों ने बचाया

Share and Enjoy !

Shares

जमीन में जिंदा दबा रहे थे नवजात बच्चे को, किसानों ने बचाया

मुंबई। राज्य के पूणा में पुरंदर के अंबोड़ी इलाके  में दो लोग नवजात बच्चे को जिंदा ही जमीन में दबा रहे थे। इसी बीच बच्चा रोने लगा और उसकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे किसानों ने उसे बचा लिया। किसानों ने बच्चा दबाने आए दोनों लोगों को पकड़ लिया था, लेकिन वे धक्का मारकर फरार हो गए। बच्चे को बचाने वाले किसान प्रकाश पांडुरंग ने बताया कि वे लोग बच्चे को आधा दबा चुके थे। मिट्टी पडऩे पर बच्चा जोर–जोर से रो रहा था।

पांच मिनट लेट हो जाते तो शायद बच्चा जिंदा ना बचता। सासवड़ पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीएस हाके ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.