– गुरुवार 31 मार्च को होगा वृद्धजन सम्मान समागम
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : जठेरे दुग्गलां वैल्फेयर सोसयटी (रजि.) हदियाबाद की ओर से 31 मार्च दिन गुरुवार को करवाए जा रहे वार्षिक जठेरे पूजन कार्यक्रम के संबंध में प्रभात फेरियों के सिलसिले का आज समापन हो गया। जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान जय देव दुग्गल व मैंबरो ने बताया कि बुधवार 30 मार्च को प्रात: 8.30 बजे श्री स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ से श्री रामायण जी को मंगल यात्रा के साथ जठेरे दुग्गलां में लाया जाएगा। तत्पश्चात ब्रह्मलीन श्री स्वामी गंगानंद पर्वत जी महाराज के शुभ आशीर्वाद के साथ ब्रह्मचारी दीप चैतन्य जी महाराज उत्तराधिकारी श्री स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ हदियाबाद द्वारा ध्वजारोहण एवं श्री रामचरितमानस अखण्ड पाठ का शुभारंभ होगा। गुरुवार 31 मार्च को प्रात: हवन यज्ञ एवं श्री रामायण पाठ के भोग के पश्चात प्रवचन एवं वृद्धजन सम्मान, भजन कीर्तन व कार्यक्रम के अंत में भण्डारे का आयोजन होगा। उन्होंने दुग्गल बिरादरी एवं भारद्वाज बिरादरी के समूह परिवारों से पुरजोर अपील कर कहा कि वार्षिक वृद्धजन पूजन समागम में शामिल होकर दिवंगत वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।