छह नवंबर तक रेल ट्रैक रोकेंगे किसान, 5 को होगा भारत बंद

Share and Enjoy !

Shares

छह नवंबर तक रेल ट्रैक रोकेंगे किसान, 5 को होगा भारत बंद

 
जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। केंद्र सरकार के खेती बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान 6 नवंबर तक रेल ट्रैक रोककर रखेंगे। जबकि 5 नवंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी किसान संगठन मजबूती से काम कर रहे हैं। किसान-मजदूर संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर, प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, स्वर्ण सिंह चटाला, सुखविंदर सिंह सभरा, गुरबचन सिंह चब्बा व तरसेम सिंह कपूरथला ने कहा कि स्टॉप रेल मूवमेंट को 6 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था और 5 नवंबर के राष्ट्रीय बंद को पूरी तरह सफल बनाने के लिए के लिए योजना बनाई गई है। इसके साथ ही पंजाब में कई स्थानों पर रोड भी जाम किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद मीटिंग बुलाएंगे तो ही वे उसमें शामिल होंगे। केंद्र के साथ अब कोई बातचीत नहीं होगी। क्योंकि केंद्र सरकार किसानों को बदनाम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

किसानों के साथ-साथ वह पंजाब के व्यापारियों को भी खत्म करना चाहती है। ताकि कार्पोरेट घरानों की पंजाब में मजबूत एंट्री हो सके। हरबिंदर सिंह भलाईपुर, गुरभेज सिंह सुरोपड्डा, हरभजन सिंह वैरोनंगल, जोबनरूप सिंह जलाल उस्मा, रछपाल सिंह फत्तुचक, गुरबिंदर सिंह उद्दोके, गुरदीप सिंह रामदिवाली, बलकार सिंह व बलविंदर सिंह, ने भी संबोधित किया।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.