गुलशन क्वात्रा ने एसडीएम से लिया जीत का प्रमाण पत्र

Share and Enjoy !

Shares

(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/शाहबाद।

शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी कपिल शर्मा ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष गुलशन क्वात्रा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। नपा अध्यक्ष ने यह प्रमाण पत्र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद अध्यक्ष एसडीएम कार्यालय से बाहर निकले तभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोशीला स्वागत किया। उन्हें मिष्ठान वितरित किया गया और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष क्वात्रा ने एक बार फिर से शाहाबाद की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि में हमेशा सभी वर्ग, जाती और धर्म के लोगों का एक जैसा सम्मान करता हूं, इसलिए मेरे कार्यकाल में किसी को भी निराशा नहीं होगी। इस दौरान बालकृष्ण क्वात्रा, तुषार बवेजा, शुभम साहनी, जयनाथ पांडे, जतिन वर्मा, अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में जजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.