किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

जंडियाला गुरु (सुरेंद्र कुमार)। आल इंडिया किसान सभा और सब्जी उत्पादक किसान जत्थेबंदियों ने नवां पिंड गांव खेती कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसान नेताओं ने कहा कि बातचीत के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिल्ली बुलाकर उनका अपमान किया है। कामरेड लखबीर सिंह निजामपुरा, भूपिंदर सिंह तीरथपुरा, कुलदीप सिंह फतेहपुर, तरसेम सिंह नंगल व करनैल सिंह नवां पिंड ने कहा कि जब तक नए खेती कानूनों को रद नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मलकीत सिंह मक्खनविंडी, बलदेव सिंह, हरजीत सिंह निजामपुर, जसविंदर सिंह नबीपुर, हरदेव सिंह, जगतार सिंह छापा व स्वर्ण सिंह किला भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.