किसानों ने घेरा भाजपा नेता राजीव माणा का घर

Share and Enjoy !

Shares

किसानों ने घेरा भाजपा नेता राजीव माणा का घर

भाजपा नेता राजी माणा के घर का घेराव करके बैठे किसान

जंडियाला गुरु (सुरेंद्र कुमार)। खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत किसान जत्थेबंदियों ने भाजपा नेता राजीव कुमार माणा के घर का घेराव किया। किसान नेताओं ने कहा कि माणा ने किसानों को बेकार कहा था। इस कारण जब तक वह माफी नहीं मांग लेते, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर किसान नेता दलबीर सिंह, प्रितपाल सिंह, राजबीर सिंह गिल, जगजीत सिंह जोगी, निशान सिंह,  शाम सिंह, हरदेव सिंह और जगतार सिंह हाजिर थे ।

राजीव माणा की फाइल फोटो

उधर, राजीव माणा ने कहा कि नए खेती बिल बिचौलियों को खत्म करने और किसानों के हित में हैं। किसान जत्थेबंदी की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं, उन्होंने कभी भी किसानों के खिलाफ अपशब्द नही कहे।

 

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.