किसानों की सपोर्ट में 8 दिसंबर को बंद रहेंगे पंजाब के पेट्रोल पंप

Share and Enjoy !

Shares

किसानों की सपोर्ट में 8 दिसंबर को बंद रहेंगे पंजाब के पेट्रोल पंप

लुधियाना। पंजाब पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए 8 दिसंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया है। सभी पंप सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक पेट्रोल पंप पर काम नहीं होगा। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य राजू शर्मा ने बताया कि हम किसानों के साथ है और अगर देश का अन्नदाता दुखी होगा, तो कोई भी तरक्की नहीं कर सकता। डीलरों ने कहा कि वह आठ दिसंबर के भारत बंद का पूर्ण समर्थन करेंगे। अगर आने वाले समय में आवश्यकता हुई, तो हम आगे भी प्रदर्शन और बंद का पूर्ण समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों को सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। क्योंकि किसानों ने अगर अन्न पैदा न किया, तो देश की अर्थव्यवस्था के साथ–साथ जन जीवन पटरी से उतर जाएगा। इसलिए सरकार को तत्काल इसके हल को आगे आना चाहिए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.