कांग्रेस नेता श्योराज जीवन गिरफ्तार, भडक़ाऊ भाषण देने का आरोप

Share and Enjoy !

Shares

कांग्रेस नेता श्योराज जीवन गिरफ्तार, भडक़ाऊ भाषण देने का आरोप

लखनऊ। दलित युवती के साथ गैंगरेप व हत्या की घटना होने के बाद हाथरस का बूलगढ़ी गांव बड़ा राजनीतिक अखाड़ा बन गया। भडक़ाऊ भाषण देने का आरोप लगाकर पुलिस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव श्योराज जीवन वाल्मीकि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

श्योराज जीवन वाल्मीकि वीरवार की सुबह हाथरस के चंदपा थाने पहुंचे थे। उन्हेंं पुलिस पूछताछ के लिए सादाबाद ले गई है। उन पर हाथरस कांड में लोगों को भडक़ाने का आरोप है। इसको लेकर अलीगढ़ व हाथरस में दो मामले दर्ज हैं। एक दिन पहले ही चंदपा थाने से उन्हेंं गुरुवार सुबह 10 बजे तक अपना पक्ष रखने का समन मिला था। चंदपा थाने से उन्हेंं सादाबाद भेज दिया था। इसके बाद से उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली है। माना जा रहा है जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रहींं हैं। उन्होंने यह जरूर कहा कि आज तक मुझ पर कोई भी केस नहीं है। एक चैनल ने मुझे देशद्रोही बना दिया। मैं अपना बयान देने आया हूं। कुछ नहीं कह सकता।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.