ओ ब्लड ग्रुप वालों को कम रहता है कोरोना का खतरा

Share and Enjoy !

Shares

ओ ब्लड ग्रुप वालों को कम रहता है कोरोना का खतरा

लुधियाना। कोविड-19 वायरस को लेकर वैक्सीन बनाने के साथ–साथ वायरस के बारे में भी लगातार रिसर्च जारी है। इसी क्रम में चल रही एक रिसर्च में पता चला है कि ओ ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना का खतरा कम रहता है। इस ग्रुप वाले लोग अगर बीमार भी हो जाएं, तो उनकी हालत गंभीर नहीं होती है। एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसन में छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, ओ ब्लड ग्रुप और आरएच नेगेटिव वालों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम होता है। यह रिसर्च कनाडा के दो लाख 25 हजार 556 कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों पर किया गया है। इस रिसर्च में पाया गया है कि ए, एबी या बी वाले ब्लड ग्रुप की तुलना में ओ ब्लड ग्रुप वाले को संक्रमण का खतरा 12 प्रतिशत कम था। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार टोरंटो स्थित सेंट माइकल अस्पताल के सह–वैज्ञानिक डॉ. जोएल रे ने बताया है कि आरएच नेगेटिव वाले लोगों को भी संक्रमण का खतरा कम रहता है। खासकर ब्लड ओ–नेगेटिव ग्रुप वाले लोगों को जोखिम बहुत ही कम रहता है।

इससे पहले जर्नल एडवांस में छपी एक रिसर्च में बताया गया था कि ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का जोखिम कम रहता है। इस शोध में 22 लाख से अधिक लोग शामिल थे, जिनमें ए, बी, और एबी ब्लड ग्रुप की तुलना में ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की संख्या कम है। इस शोध के जरिए यह भी पता चला है कि ग्रुप ए और बी वाले लोगों को सांस संबंधी शिकायत होती है। साथ ही किडनी भी प्रभावित होती है।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.