एमपी के मंत्री ने कांग्रेसी उम्मीदवार की पत्नी को कहा रखैल

Share and Enjoy !

Shares

एमपी के मंत्री ने कांग्रेसी उम्मीदवार की पत्नी को कहा रखैल

कांग्रेस ने पूछा सवाल : शिवराज अब कहां देंने मौन धरना

भोपाल। राज्य में हो रहे उपचुनाव के दौरान शायद नेता महिलाओं सम्मान करना ही भूल गए। पूर्व सीएम के इमरती देवी को आइटम कहने पर मौन धरना दे रहे भाजपाइयों के बीच सरकार के मंत्री बिसाहू लाल ने कांग्रेसी उम्मीदवार की पत्नी को रखैल तक कह दिया। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से सवाल किया है कि महिलाओं के सम्मान का दावा करने वाले वे (शिवराज) अब कहां मौन धरना देंगे। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अनूपपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विश्नाथ सिंह कुंजाम की पत्नी को रखैल बताया है। दरअसल, विश्वनाथ सिंह ने चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में अपनी दूसरी पत्नी राजवती का जिक्र किया है। पहली पत्नी की मौत के बाद विश्वनाथ सिंह ने राजवती से ही शादी की थी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.