
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की ओर से फादर्स डे मनाया गया। फोरम के जिला कपूरथला के प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने आपस में फादर्स दे की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। तत्पश्चात रमन नेहरा ने संबोधन करते हुए कहा कि माता-पिता का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व होता है। जिस प्रकार मां बड़े प्रेम भाव से अपने बच्चे का पालन पोषण करती है उसी प्रकार पिता भी अपनी इच्छाओं को दरकिनार कर औलाद को संसार का हर सुख देने हेतु प्रयत्नशील रहता है। माता की तरह ही पिता का आभाव भी औलाद के लिए असहनीय होता है। रमन नेहरा के अलावा चन्द्रशेखर खुल्लर सहित अन्य वक्ताओं ने भी फादर्स डे पर अपने विचार रखे व कहा कि सनातन परंपरा में जन्म देने वाले माता-पिता को देवता के समान सम्मान दिया जाता है मगर विडंबना है कि आज पश्चिमी प्रभाव में कुछ भटके हुए युवा अपने माता-पिता को वह सम्मान नहीं देते जिसकी हर मां-बाप को अपनी औलाद से अपेक्षा रही है। अनेक बजुर्गों को तो जीवन की संध्या अनाथ आश्रमों में गुजारने को विवश होना पड़ता है। इस दौरान केक भी काटा गया। इस अवसर पर फोरम के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के.के. शर्मा, वी.पी. सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष बलराज दुग्गल, अश्वनी बघानिया के अलावा अमरजीत सिंह गांधी, सचिन शर्मा, सनी धीमान, विशाल वालिया, सचिन सल्होत्रा, संतोख सिंह व रामपाल आदि उपस्थित थे।