अश्वनी शर्मा का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका

Share and Enjoy !

Shares

अश्वनी शर्मा का घेराव करने पहुंचे किसानों को पुलिस ने रोका

लुधियाना में एडवोकेट विक्रम सिद्धू को भाजपा में शामिल करने पहुंचे थे पंजाब प्रधान

लुधियाना (अंकित कुमार)। भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा शनिवार को आरती चौक पर स्थित एक होटल में एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को पार्टी में शामिल कराने के लिए पहुंचे तो खेती कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान उनका घेराव करने आ पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स लगाकर उन्हें रोका गया। शिरोमणि अकाली दल से अलग होने पर भाजपा अपना कुबना बढ़ाने में जुटी है। ऐसे 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर साफ–सुथरी छवि वाले लोगों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है।

शनिवार को जब वे लुधियाना पहुंचे तो सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान भी उनका घेराव करने पहुंच गए। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, कार्यक्रम के दौरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र दोहरा है। एक तरफ कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू उन पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए किसानों पर केस दर्ज नहीं करने की बात कहते हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेसी विधायक राजा वडिंग का घेराव करने पर किसानों पर पर्चा दर्ज किया जा रहा है।  बिक्रम सिद्धू का पार्टी में स्वागत करते हुए शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों देश व भाजपा में कई बदलाव किए गए हैं। इसी के तहत मेहनती और स्वच्छ छवि वाले लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। बिक्रम सिद्धू ने कहा कि भाजपा ने सिख कौम को पूरा सम्मान दिया है। इसी वजह से वे इसके साथ जुड़े हैं। इस मौके पर पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान प्रो. राजिंदर भंडारी, जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल व गुरदेब शर्मा देबी भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.