हाथरस केस : भाजपा सांसद की बेटी ने पुलिस पर सवाल उठाए तो जोड़ी गई गैंगरेप की धारा

Share and Enjoy !

Shares

हाथरस केस : भाजपा सांसद की बेटी ने पुलिस पर सवाल उठाए तो जोड़ी गई गैंगरेप की धारा

पुलिस ने पहले एक को बनाया था आरोपी, 3 नाम बाद में जोड़े

लखनऊ। हाथरस जिले में दलित युवती से कथित गैंगरेप के मामले में अब एक और खुलासा हुआ है। भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की बेटी व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने हाथरस की घटना के बाद डीजीपी एचसी अवस्थी को चि_ी लिखी थी। मंजू ने कहा था कि पीडि़त से दुष्कर्म और हत्या की कोशिश की वारदात में 5 लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मंजू ने थाना प्रभारी को सस्पेंड करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।

मंजू ने 19 सितंबर के लेटर में यह भी लिखा था कि सवर्ण जाति के संदीप, रवि, रामू और लवकुश ने पीडि़त से गैंगरेप करने के बाद उसे मारने की कोशिश की थी। आरोपियों के परिवार पहले से पीडि़त के परिवार से रंजिश रखते हैं। पुलिस ने इस मामले में पहले सिर्फ एक आरोपी का नाम दर्ज किया था, बाद में 3 के नाम और जोड़े गए। पहले धारा 307 यानी हत्या की कोशिश और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन, 19 सितंबर को 354 यानी जबरदस्ती करने की धारा बढ़ाई। फिर 22 सितंबर को पीडि़ता का बयान लेने के बाद धारा 376 डी (गैंगरेप) बढ़ाई गई।

आरोपी पक्ष का दावा– सांसद और उनकी बेटी ने बेकसूरों को फंसाया

उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि सांसद और उनकी बेटी जातिवाद की राजनीति करते हैं। पीडि़ता उनकी जाति की थी, इसलिए उन्होंने बेकसूरों को फंसा दिया। जिस जेल में आरोपी बंद हैं, वहां सांसद किसी से मिलने भी गए थे। उधर, सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि वे और उनकी बेटी जातिवाद की राजनीति नहीं करते। पीडि़त के परिजनों ने मंजू को सारी जानकारी दी थी, उसके बाद ही उसने डीजीपी को लेटर लिखा था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.