हाईकोर्ट ने दी जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे लागू, दुमका कोषागार मामले में नहीं मिली राहत

Share and Enjoy !

Shares

हाईकोर्ट ने दी जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे लागू, दुमका कोषागार मामले में नहीं मिली राहत

पटना।। लालू प्रसाद यादव को भले ही झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा कोषागार मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन वे फिलहाल जेल से बाहर नहीं निकल सकेंगे। क्योंकि उन्हें दुमका कोषागार मामले में राहत नहीं मिल पाई।

लालू प्रसाद को झारखंड में चारा घोटाला के चार मामले में सजायाफ्ता हैं। चाईबासा कोषागार के दो और देवघर कोषागार के एक मामले में लालू को जमानत मिल गई है। मगर दुमका कोषागार से संबंधित मामले में अभी उनकी ओर से जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है।  बता दें कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद पर कुल पांच मामले झारखंड में चल रहे हैं। जिनमें से चाईबासा के दो, देवघर और दुमका के एक–एक मामले में लालू प्रसाद को सजा मिल चुकी है। वहीं, डोरंडा वाले मामले में अभी सीबीआई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसमें से लालू प्रसाद को चाईबासा और देवघर मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं, चाईबासा के दूसरे मामले में लालू को शुक्रवार को जमानत मिली।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.