
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा के अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में सदस्यों ने फगवाड़ा बस स्टैंड पर लगाए गए पौधों की साफ सफाई का कार्य बड़े ही उत्साह से किया प्रातः काल 6:00 से 8:30 तक सदस्यों ने पौधों के इर्द-गिर्द की सफाई की और सूखे पत्तों को निकाल वहां पर पानी दिया। क्यारियां बनाई गई और नए पौधों को लगाने की व्यवस्था की गई इस मौके रमन नेहरा डॉ यश चोपड़ा साहिल सोनी आशीष गांधी हरिश्चंद्र राजीव शर्मा आर एस पनेसर कश्मीर लाल जसविंदर सिंह मदन मोहन खट्टर उपस्थित थे। सदस्यों ने निर्णय लिया कि वे प्रत्येक रविवार बस स्टैंड परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे और वहां पर लगाए पौधों की देखभाल करेंगे। उन्हें विकसित करा कर वातावरण को हरा-भरा बनाएंगे ताकि बस स्टैंड परिसर में होने वाले प्रदूषण से पौधों की रक्षा हो सके और आने वाले लोगों को स्वच्छ वायु मिल सके। गौरतलब है कि स्वच्छता अभियान सोसायटी द्वारा गत 10 वर्षों से बस स्टैंड परिसर में अनेकानेक पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का भी जिम्मा दिया गया है।