सो रही तीन बहनों पर तेजाब से हमला, एक की हालत गंभीर

Share and Enjoy !

Shares

सो रही तीन बहनों पर तेजाब से हमला, एक की हालत गंभीर

गोंडा के गांव पसका की है घटना, आरोपी का पता नहीं लगा सकी पुलिस

लखनऊ। गोंडा जिला के परसपुर थानाक्षेत्र के गांव पसका में अपने घर में सो रही दलित परिवार की तीन बहनों पर अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया। जिससे तीनों झुलस गई हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पसका गांव निवासी राम  औतार की 17 वर्षीया बेटी काजल, 12 वर्षीय बेटी महिमा और 8 वर्षीय बेटी सोनम छत की दूसरी मंजिल पर सो रही थीं। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे किसी ने उन पर तेजाब फेंक दिया। तीनों चिल्लाते हुए छत से नीचे उतरीं और परिवार के लोग इन्हें तुरंत जिला अस्पताल में ले गए। यहां काजल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पसका चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह तेजाब कहां से खरीदा गया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.