सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखने पर मुथूट फाइनेंस और मणप्पुरण गोल्ड के अधिकारियों पर केस

Share and Enjoy !

Shares

सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखने पर मुथूट फाइनेंस और मणप्पुरण गोल्ड के अधिकारियों पर केस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बावजूद सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखने पर मुथूट फाइनेंस की 4 ब्रांचों के अधिकारियों और मणप्पुरम गोल्ड लोन के अधिकारियों पर केस दर्ज कर किया गया है। इससे पहले मामले में पुलिस ने दुगरी रोड स्थित मुथूट फाइनांस के 4 अधिकारियों पर केस दर्ज किया था। एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि 23 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर ने लोन कंपनियों को अपने दफ्तरों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए निर्देश दिया था। सोमवार को पुलिस ने दुगरी रोड स्थित उनके दफ्तर का जायजा लिया। वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। दूसरी मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने विवेक नगर स्थित ग्रेवाल कांप्लेक्स की पहली मंजिल पर मणप्पुरम गोल्ड लोन के ब्रांच मैनेजर संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड लोन दफ्तर का जायजा लिया। वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।

इस तरह सरकारी आदेश का उल्लंघन किया गया है। तीसरे मामले में थाना पीएयू पुलिस ने हंबड़ां रोड स्थित मुथूट फाइनांस व मुथूट फिनकार्प के अधिकारियों पर केस दर्ज किया। एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके दफ्तर का निरीक्षण करने पर वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं मिला। थाना सराभा नगर पुलिस ने बीआरएस नगर स्थित मुत्थूट फाइनांस के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि वहां भी सुरक्षा के लिए किसी सुरक्षा कर्मी को तैनात नहीं किया गया था। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने फिरोजगांधी मार्केट स्थित मुत्थूट फाइनांस के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि उनके दफ्तर में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.