सिंधिया को बड़ा स्टार प्रचारक नहीं मानती भाजपा

Share and Enjoy !

Shares

सिंधिया को बड़ा स्टार प्रचारक नहीं मानती भाजपा

कांग्रेस में रहते थे चुनाव अभियान समिति के प्रमुख

भोपाल। कांग्रेस में रहते हुए चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के लिए बड़े स्टार प्रचारक नहीं हैं। इसी कारण मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में प्रचारकों की सूची में उनका नाम 10वें स्थान पर रखा गया है।

इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं है, खुद सिंधिया का नाम भी 10वें नंबर पर है। कल डिजिटल रथ से भी सिंधिया गायब थे। जबकि कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख रहा करते थे। क्या हालत हो गई भाजपा में? भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी गायब हैं?’ भाजपा के चुनाव प्रचार रथ के पोस्टर में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो भी गायब हैं। इस रथ के पोस्टर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को रखा गया है। रथ में एलईडी, साउंड और वीडियो की सुविधा है। यह प्रदेश की सभी 28 सीटों पर चुनाव प्रचार करेगा। यह रथ बिहार से भेजे गए हैं। एक रथ का एक दिन का खर्च करीब एक लाख रुपए आता है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.