सरकार और किसानों में अब 20 को होगी बातचीत

Share and Enjoy !

Shares

सरकार और किसानों में अब 20 को होगी बातचीत

लुधियाना (राजकुमार साथी)। नए खेती बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और सरकार के बीच 10वें दौर की बातचीत अब बुधवार 20 जनवरी को होगी। यह वार्ता पहले 19 जनवरी को होने वाली थी। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान में आयोजित ग्रामीण स्वयंसेवी संस्थाओं के राष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने तीनों नए कृषि कानूनों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से देश के किसानों की दशा व दिशा बदलने वाली है। कानूनी बंधनों से मुक्त करने वाले, उपज के वाजिब मूल्य दिलाने वाले, महंगी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने वाले और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोडऩे वाले हैं।

तोमर ने कहा कि जब भी कोई अच्छी चीज होती है तो उसमें बाधाएं आती ही हैं। देशभर में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म होने जा रहा है, जबकि सरकार बार–बार कई मंचों पर स्पष्ट कर चुकी है कि एमएसपी जारी रहेगा और सरकारी खरीद होती रहेगी। अब तो सरकार ने दलहन व तिलहन को एमएसपी में शामिल करने के साथ ही उनकी उपज की खरीद भी शुरू कर दी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.