श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में करवाई बच्चों की गतिविधियां

Share and Enjoy !

Shares

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : श्री महावीर जैन माडल हाई स्कूल माडल टाऊन फगवाड़ा में स्कूल प्रिंसीपल श्रीमति ताजप्रीत कौर की देखरेख में विद्यार्थियों की प्रतिभा खोज गतिविधियां जैसे नृत्य, गायन, मिमिक्री (स्वांग) एवं हास्य आदि करवाई गई। कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह सहित भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के माता-पिता ने इन गतिविधियों के लिए स्कूल प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक कमेटी का आभार जताया। प्रिंसीपल ताजप्रीत कौर के अनुसार इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारना था। स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री पदम जैन, सचिव ओम प्रकाश जैन तथा कोषाध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व तथा बौद्धिक विकास के लिए सहायक होती हैं। प्रधान पदम जैन के अनुसार स्कूल का उद्देश्य बच्चों को विद्या प्रदान करने के अलावा उनके व्यक्तित्व को निखारना भी है जिसके लिए हमेशा सर्वोत्तम प्रयास जारी रहेंगे। प्रिंसीपल ताजप्रीत कौर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य बनते हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.