फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की एक बैठक स्थानीय होटल अंबेसडर में संपन्न हुई। जिसमें जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान फोरम के उत्थान और आने वाले समय में आयोजित होने वाले प्रोजैक्टों बारे विचार विमर्श किया गया। इस बैठक संंबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महासचिव रमन नेहरा ने बताया कि समूह सदस्यों ने पंजाब की नवगठित भगवंत मान सरकार को शुभकामनाएं देते हुए फगवाड़ा में पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद किए गए रोजगार दफ्तर को दोबारा खोला जाए। इसके अलावा फोरम के जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर ने साईबर क्राईम ब्रांच का फगवाड़ा में कार्यालय खोलने की पंजाब सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनैट पर अपराधों की संख्या बहुत बढ़ चुकी है। लोगों को न्याय के लिए साईबर क्राईम ब्रांच कपूरथला में शिकायत दर्ज करवाने को विवश होना पड़ता है। बैठक के दौरान चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. शर्मा व वी.पी. सिंह अरोड़ा ने पंजाब सरकार से मांग कर कहा कि फगवाड़ा वासियों के साथ चुनाव के दौरान सब-डिवीजन को जिला बनाने का वायदा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। सभा के उप प्रधान अमरजीत सिंह बसूटा तथा अश्वनी बघानिया व बलराज दुग्गल ने फगवाड़ा वासियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर फोरम के कानूनी सलाहकार एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, दीपक शर्मा, अमरजीत सिंह गांधी, सचिन सल्होत्रा, विशाल वालिया आदि उपस्थित थे।