राहुल की करीबी खुशबू सुंदर ने थामा भाजपा का दामन

Share and Enjoy !

Shares

राहुल की करीबी खुशबू सुंदर ने थामा भाजपा का दामन

दिल्ली। पूर्व तमिल अभिनेत्री, राहुल गांधी की करीबी और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता खुशबू सुंदर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे के साथ एक पत्र भी लिखा। जिसमें खुशबू ने पार्टी के बड़े नेताओं पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए लिखा कि पार्टी के अंदर कुछ तत्व उ‘च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है। उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने लंबे समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया। दूसरी तरफ तामिलनाडू में एआईसीसी के प्रभारी दिनेश राव गुड्डू ने कहा कि खुशबू सुंदर एक सप्ताह पहले तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहीं थीं। उनके भाजपा में चले जाने से तामिलनाडू की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि राजनीति में आने से पहले खुशबू सुंदर दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी–मानी अभिनेत्री थीं। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ’वाइन की थी और उससे पहले 2010 में खुशबू सुंदर ने द्रमुक पार्टी का दामन थामा था। उस समय पार्टी तमिलनाडु की सत्ता में थी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.