राजबीर सिंह बने आल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस के जिला प्रधान

Share and Enjoy !

Shares

राजबीर सिंह बने आल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस के जिला प्रधान


जंडियाला गुरु (सुरेंद्र कुमार)। गांव वडाला जौहल में हुई आल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेसकी मीटिंग के दौरान राजबीर सिंह को जिला अमृतसर का प्रधान बनाया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राजबीर सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे मेहनत व ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उसकी ओर से देश के विकास के लिए किए कामों के बारे में लोगों को बताएंगे। वे पार्टी के हर वर्कर को अपने साथ लेकर चलेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, पंजाब सिंह व कमलजीत सिंह, संयुक्त सचिव गुरजंट सिंह व लखविंदर सिंह, मीडिया इंचार्ज अंग्रेज सिंह व दिलबाग सिंह, सोशल वर्कर शिवानी मैडम, इंद्रजीत कौर, अरुण देवगन, साहिबजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह व सरपंच दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.