मूंहबोले मामाओं ने 6 साल की बच्ची से किया रेप

Share and Enjoy !

Shares

मूंहबोले मामाओं ने 6 साल की बच्ची से किया रेप

अपनें घर बुलाकर की घिनौनी वारदात, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया

भोपाल। यहां के कमला नगर इलाके में मूंहबोले दो मामाओं ने 6 साल की बच्ची को अपने घर बुलाकर उससे रेप किया। एक आरोपी की उम्र 32 साल और दूसरे की 65 साल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त बच्ची कक्षा पहली में पढ़ती है। टीआई कमला नगर विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को चाइल्डलाइन से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तुरंत बच्ची से बात की। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रहमत और मुमताज मामू उसे अपने कमरे में ले गए थे। उन्होंने उसके साथ गलत काम किया है। बच्ची की हालत ठीक है। उसे कोई गंभीर चोट नहीं है। पुलिस ने बच्ची के बयान लेने के बाद उसका मेडिकल टेस्ट कराया। इसमें भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची के पिता ने चाइल्डलाइन को बताया कि घटना 20 अक्टूबर की है। बेटी को चलने में कुछ परेशानी हो रही थी तो उससे इस बारे में बात की, तो उसने रहमत और मुमताज के बारे में बताया। दोनों कॉलोनी में रहते हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.