मालगाड़ी के लिए किसानों ने खाली किया ट्रैक, 5 नवंबर को भारत बंद

Share and Enjoy !

Shares

मालगाड़ी के लिए किसानों ने खाली किया ट्रैक, 5 नवंबर को भारत बंद

लुधियाना । खेती कानूनों के खिलाफ 27 दिन से रेल ट्रैक पर डटे किसानों ने पंजाब सरकार की अपील मानते हुए मालगाड़ी के लिए ट्रैक खाली कर दिया है। किसान संगठनों ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए सिर्फ 4 नवंबर तक ही रेल ट्रैक खाली रखने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रेल ट्रैक पर कोई यात्री ट्रेन चलाई गई तो वे फिर से सारा ट्रैक जाम कर देंगे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, भारत भूषण आशू, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सीएम के पॉलिटिकल सेक्रेटरी कैप्टन संदीप संधू ने किसानों से मुलाकात की। किसान नेता बूटा सिंह ने कहा कि चार नवंबर तक कोयला, डीएपी खाद, बारदाना और अन्य जरूरी सामान मंगवाने के लिए रेल ट्रैक खाली किया गया है। पांच नवंबर से इसे फिर बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से नए बिल पास होना किसानों की जीत की शुरूआत है। अगर राज्यपाल ने बिल पर हस्ताक्षर नहीं किए तो उनका भी घेराव किया जा सकता है।

दिल्ली में होगी 250 किसान संगठनों की मीटिंग

लुधियाना। किसान नेता जगमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब के विधायकों, मंत्रियों के घेराव का अल्टीमेटम देने के बाद सरकार ने चार विधेयक पास किए हैं। इस संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से करने के लिए 27 अक्टूबर को दिल्ली में देश भर के 250 से ज्यादा किसान संगठनों री मीटिंग बुलाई गई है। अगर केंद्र सरकार ने अपने कानून रद न किए तो किसान संघर्ष का अगला सेंटर दिल्ली बन सकता है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.