भारत बंद को सफल बनाने के लिए पांच को महिलाएं उतरेंगी सडक़ों पर

Share and Enjoy !

Shares

भारत बंद को सफल बनाने के लिए पांच को महिलाएं उतरेंगी सडक़ों पर

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। खेती बिलों के खिलाफ पिछले 41 दिन से चल रहा रेल रोको आंदोलन लगातार जारी है। किसान 5 नवंबर के भारत बंद को सफल बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। उधर, बंद को सफल बनाने के लिए किसान परिवार की महिलाओं ने सडक़ पर उतरने की घोषणा की है। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर, जसबीर सिंह पिद्दी व सुखविंदर सिंह सभरां राज्य के अटार्नी जनरल से बात करने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। डेलिगेशन ने कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सुखसरकारिया और सीएम के ओएसडी कैप्टन संदीप संधू के साथ मीटिं की। इसके बाद अटार्नी जनरल अतुल नंदा के साथ मीटिंग हुई। इसके साथ ही 23 नवंबर को मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करने का फैसला किया गया। 

पंजाब के सभी जिलों में दोपहर 12 से चार बजे तक जीटी रोड को जाम किया जाएगा। उधर, देवीदासपुरा में चल रहे धरने में हरप्रीत सिंह सिधवां, इंद्रजीत सिंह कल्लीवाल और रणबीर सिंह ठट्ठा ने कहा कि  केंद्र सरकार ने मालगाडिय़ों को रोककर यह साबित कर दिया है कि उसे किसानों की कोई परवाह नहीं है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.