भगवंत मान सरकार के प्रति फूटा जनरल समाज का गुस्सा

Share and Enjoy !

Shares

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : जनरल समाज फगवाड़ा की एक बैठक संस्था के फगवाड़ा प्रधान मोहन सिंह सांई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें  अशोक सेठी, एडवोकेट विजय शर्मा, रमेश सचदेवा, नरेश भारद्वाज तथा अनुराग मनखंड विशेष तौर पर शामिल हुए। मीटिंग के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से मुफ्त बिजली योजना के तहत आगमी 1 जुलाई से जनरल समाज के लोगों से 600 युनिट से अधिक बिजली की खपत होने पर पूरा बिल वसूल करने जबकि  कुछ अन्य श्रेणियों को प्रति बिल 600 युनिट बिजली पूर्णत: माफ करने की घोषणा को पक्षपाती बताते हुए कड़ी निंदा की गई। मोहन सिंह सांई ने कहा कि अन्य  किसी वग को फ्री बिजली मिले इससे किसी को एतराज नहीं लेकिन जनरल समाज के जरूरतमंद गरीब परिवारों का क्या कसूर है कि उन्हें अतिरिक्त खपत होने पर पहले 600 युनिट का भी भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले कहा था कि सभी को योजना का एक समान लाभ मिलेगा तो अब यह भेदभाव क्यों? वक्ताओं ने कहा कि दो साल तक सारे देश ने कोरोना का संताप भोगा है। उन्होंने केजीरवाल और भगवंत मान से पूछा कि क्या जनरल समाज के लोगों के कारोबार कोरोना में प्रभावित नहीं हुआ या कोरोना ने जनरल समाज के लोगों को संक्रमण से छूट दे रखी थी जो भगवंत मान सरकार अब मुफ्त बिजली योजना का पूर्ण लाभ नहीं देना चाहती जनरल समाज के नेताओं ने भगवंत मान सरकार को चेतावनी दी कि समाज को बांटने वाली नीतियों पर चलने की गलती न करें और तुरंत इस योजना का सभी को एक समान लाभ देने का ऐलान करें वरना पंजाब भर का समूह जनरल समाज सडक़ों पर आकर उग्र आंदोलन करेगा और भगवंत मान की 92 विधायकों वाली सरकार रेत की दीवार की तरह ढह जाएगी । इस अवसर पर सुदेश शर्मा हरिओम रमेश सचदेवा हरिओम शर्मा गगनदीप सोनी सुरेंद्र निश्चल मीनाक्षी वर्मा सुनील पाराशर निक्की शर्मा पंकज चावला तेजस्वी भारद्वाज सुदेश वर्मा कुलवंत पबबी  अमनदीप शर्मा व अन्य उपस्थित थे|

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.