बॉलीवुड को एक और झटका! ,अजय देवगन के छोटे भाई अनिल देवगन का निधन

Share and Enjoy !

Shares

बॉलीवुड को एक और झटका! ,अजय देवगन के छोटे भाई अनिल देवगन का निधन

नई दिल्ली। चालू साल 2020 बॉलीवुड के लिए बेहद खऱाब बीत रहा है। एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। अब अजय देवगन पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके छोटे भाई अनिल देवगन का निधन हो गया है। अनिल 45 साल के थे।

इस ख़बर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटीज़ अजय को सांत्वना देने के साथ अनिल को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हालांकि अभी मौत की वजह सामने नहीं आयी है। अजय ने ख़ुद सोशल मीडिया के ज़रिए दुखद ख़बर शेयर की। उन्होंने बताया कि कल रात अनिल देवगन यह दुनिया छोडक़र चले गये थे। उनकी असमय मौत से परिवार बेहद दुखी है। अजय ने लिखा कि अजय देवगन फिलम्स और वो उनकी कमी हमेशा महसूस करेंगे। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीजिए। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से कोई व्यक्तिगत शोक सभा आयोजित नहीं की जाएगी। अनिल ने 1996 में आयी सनी देओल, सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म जीत से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था। पिछले साल 27 मई को अजय के पिता वेटरन एक्शन निर्देशक वीरू देवगन का निधन हुआ था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.