बेनतीजा रही मीटिंग, 19 जनवरी को होगी अगली बैठक

Share and Enjoy !

Shares

बेनतीजा रही मीटिंग, 19 जनवरी को होगी अगली बैठक

लुधियाना (राजकुमार साथी)। खेती बिलों को लेकर हुई सरकार व किसान यूनियनों की मीटिंग बेनतीजा रही। अब 19 जनवरी को दोनों पक्ष फिर से बैठक करेंगे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सरकार चाहती है कि नए कानूनों में थोड़ा–बहुत संशोधन करके इन्हें लागू कर दिया जाए, लेकिन किसान इन बिलों को रद करने और पुरानी व्यवस्था को ही चालू रखने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी के सामने पेश होने से भी इंकार कर दिया। सरकार की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, रेल, वाणिज्य व खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश बैठक में शामिल हुए, जबकि आंदोलनकारी 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मीटिंग में हिस्सा लिया। किसानों ने तीनों नए कृषि कानूनों को रद करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग को जारी रखा। गोयल ने किसान नेताओं से एतराज वाले बिंदु के बारे में जानकारी मांगी। इस पर भी किसान नेता चुप्पी साध गए और कहा कि पुराना कानून ही ठीक था। लेकिन इसमें खराबी क्या है, यह उन्होंने नहीं बताया। बैठक समाप्त होने के बाद तोमर ने बाहर आकर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वार्ता सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। लेकिन चर्चा निर्णायक नहीं रही। 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे एक बार फिर दोनों पक्ष बैठेंगे, जिसमें समाधान तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.