बुड्ढा दरिया का किनारा कब्जाने वाले अवैध मकान तोड़े

Share and Enjoy !

Shares

बुड्ढा दरिया का किनारा कब्जाने वाले अवैध मकान तोड़े

लुधियाना (राजकुमार साथी)। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पश्चिमी हल्के में सडक़ सीवरेज व सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट पर काम कर दिया गया है। इसी के तहत बुड्ढा दरिया के किनारे जमीन पर कब्जा करके बनाए गए अवैध मकान शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने तोड़ दिए।

निगम के जोन–डी की टीम ने हैबोवाल के पास बुड्ढे दरिया के किनारे बने पांच दर्जन घरों को तोड़ दिया। पुलिस बल के साथ पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने इन घरों के मालिकों को अपना सामान बाहर निकालने को कहा। उसके बाद जेसीबी मशीन से इन घरों को गिरा दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक इन लोगों को पहले भी दो बार नोटिस दिया गया था। जिसमें उन्हें 15 दिन का समय दिया गया था। मगर इन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण शुक्रवार को विभाग की टीम ने कार्रवाई कर दी।

नगर निगम के एसटीपी सुरेंद्र सिंह बिंद्रा ने कहा कि पश्चिमी हल्के मनें स्मार्ट सिटी योजना का काम शुरू हो चुका है। अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने बुड्ढा दरिया व सडक़ों के किनारे अवैध कब्जा किया है, वह तुरंत खाली कर दें।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.