बर्फानी बाबा सेवा दल ट्रस्ट के कार्यालय का सैंट्रल टाऊन में हुआ उद्घाटन

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौडा) : बर्फानी बाबा सेवा दल ट्रस्ट (रजि.) फगवाड़ा पंजाब के कार्यालय का उद्घाटन आज स्थानीय सैंट्रल टाऊन में सुधीर स्वीट्स के समीप किया गया। उद्घाटन की रस्म एडवोकेट लोकेश नारंग ने निभाई। ट्रस्ट के चेयरमैन सचिन अरोड़ा तथा प्रधान मोनू गांधी ने बताया कि  श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान इस वर्ष नूनवान (पहलगांव) में बाबा बर्फानी के भक्तों की सेवा में 14वें लंगर का शुभारंभ 30 जून से किया जाएगा जो कि भगवान भोलेनाथ की इच्छा तक निर्विघ्न जारी रहेगा। लंगर संबंधी स्टिकर जारी करते हुए उन्होंने समूह शहर वासियों से पुरजोर अपील कर कहा कि हमेशा की तरह श्री अमरनाथ यात्रियों की सेवा में लगाए जा रहे इस लंगर में तन मन व धन से अपना सहयोग करें। उन्होंने समूह श्रद्धालुओं से पंजीकरण करवा कर ही यात्रा में जाने की अपील भी की। इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, राजेश पलटा, बल्लु वालिया, चन्द्र मोहन लाला, रोहित जैन, सुनील ढींगरा, अतुल जैन, डा. हरीश चंबा, काला बस्सी, पिंकी बसरा, विपन मदान, शम्मी नाकरा, बोबी अरोड़ा, साहिल ओहरी, रणदीप बोबी, राजन धीर, मुनीष चन्द्र आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.