फैक्टरी मालिक व ठेकेदार की गलती ने ली पांच जानें

Share and Enjoy !

Shares

जैक लगाकर फैक्टरी की तीसरी मंजिल का लैंटर ऊपर उठाते समय हुआ हादसा, 40 लोग दब गए थे मलवे में

मुख्यमंत्री ने दिए हादसे की मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

लुधियाना (राजकुमार साथी)। डाबा रोड स्थित बाबा मुकंद सिंह नगर में जैक लगाकर फैक्टरी की तीसरी मंजिल का लैंटर ऊपर उठाते समय हुए हादसे ने 5 लोगों की जान ले ली। फैक्टरी मालिक व ठेकेदार की गलती के कारण यह हादसा हुआ। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना की मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देने के साथ ही मृतकों के परिजनों के 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। मौके पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू करवा दिया गया था। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि घटना के लिए फैक्टरी मालिक व ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू व शाम सुंदर अरोड़ा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार पटियाला डिवीज़न के कमिश्नर द्वारा मैजिस्ट्रेटी जांच की जायेगी और उसे इस सम्बन्धी दो हफ़्तों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि लापरवाही के लिए दोषी पाए जाने वाले के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। घटना के समय मैसर्ज जसमेल सिंह और सन्स के ऑटो पार्ट की फैक्टरी में 40 मजदूर काम कर रहे थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.