फेसबुक पर लडक़ी से दोस्ती की, फिर किडनैप करने पहुंचे

Share and Enjoy !

Shares

फेसबुक पर लडक़ी से दोस्ती की, फिर किडनैप करने पहुंचे

मुजफ्फरनगर। शहर के मंडी कोतवाली क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में अरमान, आरिफ और अजीम ने भाई के साथ ट्यूशन पढऩे जा रही लडक़ी को किडनैप करने की कोशिश की। विरोध करने पर भाई की पिटाई कर दी, लेकिन शोर मचने पर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त युवती ने बताया कि खालापार के तीन युवकों अरमान, आरिफ और अजीम ने नाम बदलकर फेसबुक के जरिए उससे दोस्ती कर ली। असलियत पता चलने पर लडक़ी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। मंगलवार की शाम वह अपने भाई के साथ कार में ट्यूशन पढऩे जा रही थी।

भावना पैलेस के सामने तीन युवकों ने कार के आगे अपनी बाइक लगा दी और सरेआम लडक़ी को कार से बाहर खींचने का प्रयास करने लगे। बहन को बचाने के लिए भाई आया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने खालापार निवासी अरमान, आरिफ और अजीम के खिलाफ 323, 504, 506, 354 व 427 के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.