प्रदर्शनकारियों ने टिकरी बॉर्डर पर पक्के मकान बनाए

Share and Enjoy !

Shares

दिल्ली। नए खेती कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीनों से चल रहे आंदोलन के तहत टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसानों ने पक्के मकान बनाने शुरू कर दिए हैं। किसान प्रदर्शनकारियों की ओर से सोनीपत में जीटी रोड पर पक्का निर्माण करने के बाद अब टीकरी बॉर्डर पर भी ऐसा ही नजारा सामने आया है। किसान सोशल आर्मी यहां पर स्थायी निर्माण कर रही है। किसान सोशल आर्मी से जुड़े अनिल मलिक  का कहना है कि यहां पर निर्मित घर पक्के तौर पर मजबूती के साथ बनाए गए हैं। मलिक ने बताया है कि टिकरी बॉर्डर पर अब तक 25 पक्के घर बना दिए गए हैं। करीब दो हजार घर इसी तरह बनाए जाएंगे।

उधर, सोनीपत स्थित जीटी रोड पर भी पंजाब की किसान जत्थेबंदी के नेता मनजीत राय भी स्वीकार किया है कि उनकी जत्थेबंदी यहां पर पक्का निर्माण करा रही है। मनजीत ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी में हिम्मत है तो इसे रोककर दिखाए। तीनों नए कृषि कानूनों से जितना हमारा नुकसान होगा, उसकी भरपाई यहीं से करके जाएंगे। हमारा जितना नुकसान होगा, उतना हम यहां कब्जा करके बैठ जाएंगे और प्लॉट भी काटेंगे। बताया जा रहा है कि आंदोलनकारियों के लिए रैन बसेरे की तर्ज पर कमरे बनाए जा रहे हैं। चारों ओर से मोटी दीवार और ऊपर पराली की छत बनाने की तैयारी है। वहीं, जीटी रोड पर चल रहे पक्का निर्माण को रुकवाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों की भी उन्होंने नहीं मानी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.