पिता की चिता को मुखाग्नि देते वक्त गश खाकर गिरे चिराग दीघा घाट पर हुआ लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार

Share and Enjoy !

Shares

पिता की चिता को मुखाग्नि देते वक्त गश खाकर गिरे चिराग

दीघा घाट पर हुआ लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार

पटना। लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान शनिवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। गंगा नदी पर बने दीघा घाट पर उनके बेटे चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। पिता को मुखाग्नि देते समय चिराग गश खाकर गिर पड़े। इसके बाद लोगों ने सहारा देकर उनसे अंतिम सस्कार की रस्में पूरी करवाई।

शुक्रवार की शाम रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना लाया गया था। उनके समर्थकों ने शव यात्रा में‘रामविलास अमर रहें’ के नारे लगाए। मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर ही रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। रामविलास की बेटी और दामाद को पटना एयरपोर्ट पर अंदर जाने से रोका गया तो हंगामा हो गया। बेटी आशा और दामाद अनिल कुमार साधु ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की कार को भी अनिल ने रोक दिया। 74 साल के राम विलास पासवान का वीरवार को दिल्ली में निधन हो गया था। एम्स में 2 अक्टूबर की रात उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इससे पहले भी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.