निगम के प्लंबर ने ली हजार रुपए रिश्वत, रद हुआ लाइसेंस

Share and Enjoy !

Shares

निगम के प्लंबर ने ली हजार रुपए रिश्वत, रद हुआ लाइसेंस

लुधियाना। प्लाट में पानी का क्नेक्शन लगाने के लिए एक हजार रुपए रिश्वत लेने वाले नगर निगम के प्लंबर का लाइसेंस विभाग ने रद कर दिया है। आरटीआई एक्टिविस्ट रोहित सभ्रवाल की ओर से पूरे मामले को फेसबुक पर लाइव करने और जोन–डी पर धरना देने के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। रोहित सभ्रवाल ने  बताया कि उनके दो खाली प्लाट हैं। उन्होंने उनके लिए पानी का कनेक्शन ऑनलाइन अप्लाई किया। ओएंडएम ब्रांच ने उन्हें एक प्लाट के पानी के कनेक्शन की रसीद दे दी, लेकिन दूसरे की रसीद इस प्लंबर ने अपने पास रख ली। वह इस रसीद देने के बदले में एक हजार रुपये मांग रहा था। वीरवार को प्लंबर का फोन आया कि आपका ड्राइवर रसीद लेकर नहीं गया। जिस पर उन्होंने अपने ड्राइवर को रसीद लेने को कहा। ड्राइवर ने उन्हें बताया कि प्लंबर 1000 रुपये मांग रहा है। रोहित सभ्रवाल ने बताया कि वह सुबह पहले जोन डी में गए लेकिन प्लंबर वहां मौजूद नहीं था। फोन करने पर उसने किचलू नगर में बुलाया। उन्होंने बताया कि रिश्वत देने से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव शुरू कर दिया था और प्लंबर ने रसीद निकाल कर दी तो उसके बदले एक हजार रुपये पकड़ लिए। यह सब फेसबुक पर लाइव चल रहा था। आनन फानन में ओएंडएम ब्रांच के एसई ने एडीओ को आदेश जारी कर प्लंबर का लाइसेंस रद करने के आदेश जारी कर दिए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.