फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : फगवाड़ा शहर के कई नागरिकों ने एडीसी दलजीत कौर को दिए गए मांग पत्र में कहा है कि शहर के धार्मिक स्थानों को ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर चलाने पर पाबंदी लगाई जाए। क्योंकि उनकी ध्वनि में चलने वाले लाउडस्पीकर से विद्यार्थियों को पढ़ने में दिक्कत आ रही है और बीमारों मरीजों को बेहद पीड़ा सहनी पड़ रही है और इससे ध्वनि प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है प्रशासन धार्मिक स्थानों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर कहे कि आप अपने भीतर स्पीकर लगाएं ताकि बाहर ऊंची आवाज ना जाए। और लोगों को आरे परेशानी से मुक्ति दिलाई जा सके। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में मदन मोहन खट्टर बबली पनेसर सुरेंद्र कुमार साहिल अशानअग्रवाल परमजीत कुमार धर्मवीर राजकुमार दिलबाग सिंह राजेश अरोड़ा बॉबी अशोक इत्यादि के नाम प्रमुख है।