दोस्त की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा

Share and Enjoy !

Shares

दोस्त की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, प्रेगनेंट होने पर हुआ खुलासा

लुधियाना (राजकुमार साथी)। साहनेवाल की प्रीतम कालोनी इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति अपने दोस्त की 14 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग लडक़ी प्रेगनेंट हो गई। पेट फूलता देख मां ने जब उसका टेस्ट कराया तो वो 6 महीने की गर्भवती निकली। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डरा धमका कर रेप करने तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले वो बीमार होने के कारण अस्पताल में दाखिल थी। उसका पति दिन में उसकी अस्पताल में देखरेख करता था और रात को ड्यूटी पर चला जाता था। घर में उसका बेटा व 14 साल की बेटी अकेले रहते थे। इस दौरान उनके पति ने अपने दोस्त व पड़ोसी 35 वर्षीय सुरेश कुमार बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी सौंप दी। इस दौरान सुरेश कुमार उनकी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ रेप करता रहा। अस्पताल से छुट्टी के बाद भी जब वह घर आ गई तो भी आरोपी मौका पाकर उनकी बेटी को अपने कमरे में बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। दिसंबर महीने में अचानक उनकी बेटी का पेट जरूरत से ज्यादा फूलता नजर आया। जिस पर उसका अस्पताल में टेस्ट कराया गया। वहां उन्हें पता चला कि वो 6 महीने की गर्भवती है। बलविंदर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.