दो बच्चों के बाप ने नाबालिगा से की रेप की कोशिश, बेहोश हुई तो थाने में कर दिया सरेंडर

Share and Enjoy !

Shares

दो बच्चों के बाप ने नाबालिगा से की रेप की कोशिश, बेहोश हुई तो थाने में कर दिया सरेंडर

लुधियाना (राजकुमार साथी)। थाना मोती नगर के तहत पड़ते इलाके हीरा नगर के बेहड़े में दो बच्चों के बाप ने 14 साल की युवती से रेप की कोशिश की। उसके चिल्लाने पर उसने उसका गला दबा दिया, जब वह बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर आरोपी ने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया। थाना प्रभारी एसएचओ सिमरजीत कौर ने बताया कि हीरा नगर की गली नंबर तीन निवासी मुन्ना खुद ही थाने पहुंचा और उसने अपनी करतूत का पर्दाफाश किया। इसी के साथ उसी बेहड़े में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि वह अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ रहता है। उसके पड़ोस वाले कमरे में मुन्ना अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ रहता है।  दो महीने से मुन्ना की पत्नी तथा बच्चे गांव गए हैं।

मंगलवार रात उनकी 14 साल की बेटी खाना खाने के बाद बेहड़े में घूम रही थी। मुन्ना उसे खींचकर अपने कमरे में ले गया और तेज आवाज में गाने चला दिए, ताकि बाहर कोई आवाज सुनाई न दे। मुन्ना बेटी के साथ रेप की कोशिश की। बेटी चिल्लाने लगी तो उसने उसे पीटा और उसका गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बेटी को ढूंढने के लिए उन्होंने मुन्ना का दरवाजा खटखटाया तो उसने कहा कि वह यहां नहीं है। वह तो तेज आवाज में गाने चलाकर टिकटॉक वीडियो बना रहा है। उधर, नाबालिग के बेहोश होने पर मुन्ना डर गया और उसने उसे मरा हुआ समझा। वह अपने कमरे को ताला लगाकर खुद ही थाने जा पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसके हाथों लडक़ी मर गई है।

दूसरी तरफ होश में आने के बाद लडक़ी ने दरवाजा खटखटाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोडक़र उसे बाहर निकाला। थाना प्रभारी सिमरनजीत कौर ने बताया कि आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लडक़ी का मेडिकल कराया जा रहा है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.