देवभूमि के सीएम को कोरोना

Share and Enjoy !

Shares

देवभूमि के सीएम को कोरोना

शिमला। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कोरोना हो गया है। अटल टलन के उद्घाटन के बाद से ही वे होम क्वारंटाइन हो गए थे। सोमवार को कोरोना जांच करवाने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है वह कार्यक्रम के दौरान ही किसी के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ गए थे। अब चिंतनीय बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी सीएम जयराम ठाकुर का संपर्क हुआ है। सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद होम क्वारंटाइन थे। दो दिन से कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उन्होंने सोमवार को जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह होम आइसोलेट हैं। मनाली दौरे के दौरान रा’य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की टीम मुख्यमंत्री से सीधे संपर्क में थी। इसके अलावा सरकार के आला अधिकारी भी संपर्क में रहे थे। मनाली सर्किट हाउस में &0 सितंबर से लेकर पीएम के दौरे को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया था। ऐसे में कई अधिकारी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.