दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ही होगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च

Share and Enjoy !

Shares

दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ही होगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च

लुधियाना (राजकुमार साथी)। केंद्र सरकार के तीन नए खेती बिलों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने ट्रैक्टर मार्च के रूट का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने बताया कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च दिल्ली के आउटर ङ्क्षरग रोड की परिक्रमा करेगा और गणतंत्र दिवस की परेड में कोई विघ्न नहीं डाला जाएगा। ट्रैक्टर मार्च पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा और सभी ट्रैक्टर में तिरंगा और किसी एक किसान संगठन का झंडा भी लगा होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य डा. दर्शनपाल, युद्धवीर ङ्क्षसह, योगेंद्र यादव, शिवकुमार शर्मा कक्काजी, रणधीर सिंह व जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बताया कि बैठक का मुख्य मुद्दा ही 26 जनवरी का किसान ट्रैक्टर मार्च था। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर एक तरफ जवान परेड निकालेंगे तो दूसरी तरफ किसानों का ट्रैक्टर मार्च होगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.