तीन बजे तक रहेगा चक्का जाम, किसानों के आंदोलन में कूदा विपक्ष

Share and Enjoy !

Shares

तीन बजे तक रहेगा चक्का जाम, किसानों के आंदोलन में कूदा विपक्ष

दिल्ली। खेती कानूनों की ओर से किसानों द्वारा बुलाए गए 8 दिसंबर के भारत बंद के दौरान तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा। इस दौरान दुकानें बंद रहेंगी और दूध-सब्जियों तक की सप्लाई नहीं होगी। हालांकि एंबुलेंस के अलावा शादी में आने-जाने वाली गाडिय़ों को नहीं रोका जाएगा। ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव बलदेव सिह निहालगढ़ व जगमोहन सिंह की उपस्थिति में सिंघु बॉर्डर पर हुई प्रेस वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य योगेंद्र यादव ने दावा किया कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की सारी मंडियां बंद रहेंगी। कई दलों ने शांतिपूर्वक भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के कई नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर किसानों के आठ दिसंबर के भारत बंद का समर्थन किया है।

द्रमुक नेता एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाकपा महासचिव डी. राजा, भाकपा-माले के दीपांकर भट्टाचार्य ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने कहा कि उद्धव ठाकरे किसान और मजदूर विरोधी केंद्रीय कानूनों के खिलाफ हैं। शिवसेना और उद्धव ठाकरे भारत बंद का समर्थन करते हैं। इससे पहले अकाली नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। विपक्षी नेताओं ने कहा है कि सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए किसान-अन्नदाता की उचित मांगों को मान लेना चाहिए।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.